Skip to main content

Republic day 2020 Whatsapp status in hindi

गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई० एन० सी०) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, अन्य दो स्‍वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती हैं।


               


गणतंत्र दिवस २०२० हिंदी व्हाट्सप्प स्टेटस 


1. मुकुट हिमालय
हृदय में तिरंगा
आँचल में गंगा लायी है
सब पुण्य, कला और
रत्न लुटाने देखो
भारत माता आयी है…..
भारत माता की जय…

2. देशभक्तों के बलिदान से
स्वतन्त्र हुए हैं हम
कोई पूछे कौन हो तो
गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम



3. आओ झुक कर सलाम करें उनको
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून
जो देश के काम आता है
4. आज सलाम है उन वीरों को
जिनके कारण ये दिन आता है
वो माँ भी खुशनसीब होती है
बलिदान जिसके बच्चों का देश के काम आता है
5. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है
6. ज़माने भर में मिलते हैं आशिक कई
लेकिन वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता
नोटों में लिपटकर, सोने में सिमट कर मरे हैं कई
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता
7. कतरा कतरा दे दूंगा अपने वतन के लिए
रात और दिन बॉर्डर पर पहरा दूंगा अपने वतन के लिए
ये कुर्बानी है मेरी मेरे देश के लिए
जरुरत आने पर अपनी जान भी दूंगा अपने वतन के लिए



8. सरफ़रोशी की तमन्ना
अब हमारे दिल में है
देखना है जोर कितना बाजु ए कातिल में है
9. वो शमा जो काम आये अंजुमन के लिए,
वो जज़्बा जो क़ुर्बान हो जाये देश के लिए,
रखते हैं हम भी वो हौंसला,
जो मर मिटे हिंदुस्तान के लिए
10. मैं इसका हनुमान हूँ
ये देश मेरा राम है
छाती चीर के देश लो
अंदर बैठा हिंदुस्तान है
11. चढ़ गए जो हंसकर सूली
खायी जिन्होंने सीने पर गोली
हम उनको प्रणाम करते हैं
जो मिट गए देश पर
हम उनको सलाम करते हैं
12. चलो फिर से खुद को जगाते हैं
अनुशासन का डंडा फिर से घुमाते हैं
सुनहरा रंग है गणतंत्र का शहीदों के लहू से
ऐसे शहीदों को हम सब सर झुकाते हैं
13. ये बात हवाओं को बताये रखना
रौशनी होगी चिरागों को जलाये रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना
14. अभी तक मर के देखा बेवफा सनम के लिए
दुपट्टा भी ना मिला कफ़न के लिए
एक बार मरकर देखो वतन के लिए
तिरंगा मिलेगा कफ़न के लिए
15. नहीं सिर्फ जशन मनाना,
नहीं सिर्फ झंडे लहराना,
ये काफी नहीं है वतन पर.
यादों को नहीं भुलाना,
जो कुर्बान हुए उनके लफ़्ज़ों को आगे बढ़ाना,
खुदा के लिए नहीं,
ज़िन्दगी वतन के लिए लुटाना
16ऐ बन्दे !  ना हिन्दू बन, ना मुस्लिम,  न भ्रष्टाचार का गुलाम,  बस एक इंसान बनकुछ ऐसे कर्म कर,  के खुद से कोई शर्म ना हो.
17. इतना सुन्दर जीवन दिया हमें
कई लोगो की कुर्बानी ने
फेशन ने अँधा कर दिया हमे
जोश भरी जवानी में
क्या समझेंगे हम मौल इस आजादी का
कभी सहा नहीं दर्द हमने गुलामी का

18माँ तूझे सलाम
तू मस्तक पर विराजे 

यही हैं मेरी शान
तिरंगा मिले कफन में मुझे
यही उपहार होगा तेरा
हर जीवन तेरे आँचल में खिले
यही अरमान होगा मेरा

19.  दिल के तार जुड़ गए हैं उससे

बेवफाई ना होगी मुझसे
उसकी भक्ति में ही सुकून हैं

ऐ भारत माँ क्या तूझे मेरा मस्तक कुबूल हैं


20न पाल हिन्दू मुस्लिम का बैर
मेरी माँ के प्यार को न बना इतना गैर
उसके दिल में सभी समान हैं
सब मिलकर रहे इसी में उसकी शान हैं


21. वीरों के बलिदान की कहानी हैं ये
 माँ के कुर्बान लालो की निशानी हैं ये
यूँ लड़ लड़ कर इसे तबाह ना करना
देश हैं कीमती
उसे धर्म के नाम पर नीलाम ना करना|


22.  ना जियों धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही हैं धर्म वतन का
बस जियों वतन के नाम पर

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये दोस्तों 
जय हिन्द वंदे  मातरम 












Comments